सदस्यता अभियान में लायें तेजी : नौशाद

Published at :13 Jul 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान में लायें तेजी : नौशाद

पाठामारी : जदयू संगठन को मजबूत बनाये जाने को लेकर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को गति देने एवं ससमय संपन्न कराये जाने को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत स्थित डाक बंगला में जदयू पार्टी नेताओं की एक बैठक आयोजित की गयी़ बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो अहमद हुसैन ने किया़ बैठक में बतौर […]

विज्ञापन

पाठामारी : जदयू संगठन को मजबूत बनाये जाने को लेकर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को गति देने एवं ससमय संपन्न कराये जाने को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत स्थित डाक बंगला में जदयू पार्टी नेताओं की एक बैठक आयोजित की गयी़ बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो अहमद हुसैन ने किया़ बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक नौशाद आलम उपस्थित थे़ जदयू पार्टी नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन हेतु चलाये जा रहे इस सदस्यता अभियान को ससमय रहते हुए पूरा कर पार्टी को धारदार तरीके से मजबूत करने का आह्वान किया़

बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष अहमद हुसैन, जिलध्यक्ष फिरोज अंजुम, स्थानीय विधायक नौशाद आलम, जिला महासचिव मो निजामुद्दीन, नगर अध्यक्ष नसीम खान ने बारी बारी से मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार के कार्यकाल में हो रहे चहुंमुखी विकास की बात बतायी एवं इसे जन जन तक पहुंचाने को कहा़

साथ ही जदयू सदस्यता अभियान में एक करोड़ का लक्ष्य ससमय प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ता को कमर कसने की बात कही़ इस बैठक के दौरान मो जफीर, मो तनवीर आलम, मो राजा, नजरूल हक सहित सैकड़ों जदयू महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन