दूसरे ही दिन बदल दी गयी जांच टीम

Published at :12 Jun 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे ही दिन बदल दी गयी जांच टीम

फर्जीवाड़ा. सहायक नियुक्ति परीक्षा में धांधली को लेकर आयुक्त ने किया डीएम को तलब नयी जांच टीम गठित, सात दिनों के अंदर लिखित परीक्षा की कॉपी जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट, पुन: लिया जायेगा कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट ़ किशनगंज : कार्यपालक सहायक बहाली मामले में पूर्णिया आयुक्त ने भी संज्ञान लेते हुए बहाली से जुड़े सभी […]

विज्ञापन

फर्जीवाड़ा. सहायक नियुक्ति परीक्षा में धांधली को लेकर आयुक्त ने किया डीएम को तलब

नयी जांच टीम गठित, सात दिनों के अंदर लिखित परीक्षा की कॉपी जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट, पुन: लिया जायेगा कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट ़
किशनगंज : कार्यपालक सहायक बहाली मामले में पूर्णिया आयुक्त ने भी संज्ञान लेते हुए बहाली से जुड़े सभी कागजातों के साथ डीएम को पूर्णिया तलब किया़ शनिवार को डीएम पंकज दीक्षित स्थापना के प्रधान सहायक सुभाष प्रसाद के साथ नियुक्ति से जुड़े सभी कागजात लेकर पूर्णिया आयुक्त से मिल कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया. इधर मामले में प्रभात खबर द्वारा कार्यपालक सहायक नियुक्ति में हुए
फर्जीबाड़े का खुलासा करने के बाद शुक्रवार की शाम डीएम की अगुवायी में एक अहम बैठक हुई़ सूत्रों की माने तो डीएम ने पूरे मामले की जांच हेतु देर रात एक सात सदस्यीय टीम बनाने का निर्णय लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता करेंगे जबकि अनुमंडल पदाधिकारी, स्थापना उपसमाहर्ता राजेश गुप्ता, डीपीओ शिक्षा, डीआईओ, डीसीएलआर इसके सदस्य होगे़ बैठक में यह भी निर्णय लिया गया
कि लिखित परीक्षा के कॉपी की जांच के साथ ही लिखित परीक्षा में सफल 400 अभ्यर्थियों को फिर से कंप्यूटर टाइपिंग करने को कहा जायेगा़ इधर मामला सुर्खियों में आने के बाद कई कर्मियों के चेहरे पर परेशानी स्पष्ट दिखने लगी है़ सनद रहे कि कार्यपालक सहायक टॉपर मारकंडे कुमार कंप्यूटर टाइपिंग में फेल कर चुके है़ डीएम ने उसे चार दिन का मोहलत देते हुए शनिवार को पुन: कंप्यूटर टेस्ट हेतु बुलाया था़ लेकिन समाचार प्रेषण तक टॉपर पुन: टेस्ट देने हेतु समाहरणालय नहीं पहुंचा था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन