बीएसएफ जवानों ने सदर अस्पताल परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Published at :30 May 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ जवानों ने सदर अस्पताल परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

सदर अस्पताल परिसर की सफाई में जुटे बीएसएफ जवान किशनगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर पूरे भारत में 16 से 30 मई तक चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को बीएसएफ 109 वीं वाहिनी के जवानों ने स्थानीय सदर अपस्ताल की साफ- सफाई का जिम्मा उठाया और देखते देखते पूरे अस्पताल […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल परिसर की सफाई में जुटे बीएसएफ जवान

किशनगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर पूरे भारत में 16 से 30 मई तक चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को बीएसएफ 109 वीं वाहिनी के जवानों ने स्थानीय सदर अपस्ताल की साफ- सफाई का जिम्मा उठाया और देखते देखते पूरे अस्पताल परिसर को चकाचक कर दिया. इस दरम्यान बीएसएफ के पदाधिकारियों व जवानों ने स्वयं अपने हाथों में सफाई उपकरणों को थाम लिया और पूरे अस्पताल परिसर के कोने-कोने की सफाई करने के उपरांत साथ लाये वाटर टैंक की मदद अस्पताल परिसर की धुलाई भी कर डाली.
इस दौरान बीएसएफ जवानों को सफाई करता देख सदर अस्पताल में उमड़ी भीड़ ने जहां बीएसएफक के इस कदम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की.वहीं बीएसएफ अधकारियों व जवानों ने उपस्थित स्थानीय लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया और अपने घर व आस-पड़ोस के परिवेश को स्वच्छ रखने की अपील भी की. इस मौके पर बीएसएफ 19 वीं वाहिनी के समादेष्टा लाला के के लाल, टूवायसी संजीव कुमार, उप समादेष्टा ब्रजेश यादव, मनीष त्रिपाठी,दिगलपाल सिंह, रावत, निरीक्षक अजय कुमार, करण कुमार सिंह, उप निरीक्षक कुलविंदर सिंह, शिवराज सिंह, बीके सिंह, फिरदौस अहमद, डैनियल सहित कई अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन