11 बोतल शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

किशनगंज : उत्पाद विभाग ने बुधवार की शाम को गश्ती के दौरान बंगाल निर्मित 6.6 लीटर शराब जब्त की. उत्पाद विभाग की टीम जब हेकलबाड़ी पहाड़कट्टा थाना की ओर गश्त करने निकली तो स्थानीय निवासी सबरी देवी के घर पर छापेमारी करने पर 11 बोतल शराब बरामद की गयी. उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने […]
किशनगंज : उत्पाद विभाग ने बुधवार की शाम को गश्ती के दौरान बंगाल निर्मित 6.6 लीटर शराब जब्त की. उत्पाद विभाग की टीम जब हेकलबाड़ी पहाड़कट्टा थाना की ओर गश्त करने निकली तो स्थानीय निवासी सबरी देवी के घर पर छापेमारी करने पर 11 बोतल शराब बरामद की गयी. उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने बताया कि छापेमारी में सबरी देवी का आरोपी भैंसुर भागने में सफल हो गया. सबरी देवी को शराब के साथ पकड़ा गया तथा उसे जेल भेजा गया़ उत्पाद विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मई माह में अभी तक कुल 44 आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




