महिला विद्युत उपभोक्ता से ठगे 35 सौ रुपये

Published at :27 May 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
महिला विद्युत उपभोक्ता से ठगे 35 सौ रुपये

किशनगंज : मोतीबाग के अन्नपूर्णा देवी पति भोला मालाकार से बिजली विभाग के कर्मचारी मो दिलावर ने कानूनी कार्रवाई का हवाला देकर 35 सौ रुपये ठग लिया़ अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि 16 मई को मो दिलावर ने उनसे आकर कहा कि आपका विद्युत बिल 12 हजार आया है़ मैं साहब से कह कर 6 […]

विज्ञापन

किशनगंज : मोतीबाग के अन्नपूर्णा देवी पति भोला मालाकार से बिजली विभाग के कर्मचारी मो दिलावर ने कानूनी कार्रवाई का हवाला देकर 35 सौ रुपये ठग लिया़

अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि 16 मई को मो दिलावर ने उनसे आकर कहा कि आपका विद्युत बिल 12 हजार आया है़ मैं साहब से कह कर 6 हजार करवा दूंगा आप हमें 3 हजरार रुपये विद्युत बिल का और 5 सौ रुपये मीटर चार्ज का दीजिये नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई होगी़ मैं 35 सौ रुपये दे दिया लेकिन मो दिलावर ने कोई रसीद नहीं दी़

पीड़िता ने अपने ठगी के रुपये के लिए विद्युत विभाग के इंजीनियर से शिकायत की तथा कार्रवाई ना होने पर जनता दरबार का रूख किया़ जहां जिला पदाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी से बात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन