महिलाओं को दिया जा रहा है सिलाई प्रशिक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2016 3:01 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है पौआखाली : सशस्त्र सीमा बल 12 वाहिनी के सौजन्य से पौआखाली मध्य विद्यालय परिसर में युवतियों व महिलाओं के लिए पंद्रह दिवसीय 24 मई से 7 जून तक सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया़ कार्यशाला में उपस्थित दर्जनों प्रशिक्षु छात्र व महिलाओं को […]
विज्ञापन
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है
पौआखाली : सशस्त्र सीमा बल 12 वाहिनी के सौजन्य से पौआखाली मध्य विद्यालय परिसर में युवतियों व महिलाओं के लिए पंद्रह दिवसीय 24 मई से 7 जून तक सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया़ कार्यशाला में उपस्थित दर्जनों प्रशिक्षु छात्र व महिलाओं को संबोधित करते हुए सब एरिया आर्गेनाइजर पीपी विश्वास ने कहा कि एसएसबी हमेशा ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाती रही है़
समाज में खास कर महिलाओं की भूमिका को उन्नत बनाने में भी सतत् प्रयासरत रहती है़ आज से शुरू हुए सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का भी मुख्य उद्देश्य यही है कि युवतियां महिलाएं प्रशिक्षित होकर आत्म निर्भर बने़ साथ ही साथ समाज में इन्हें भी निर्भर लोगों जैसा सम्मान हासिल होगा़ कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए स्थानीय सिलाई मास्टर मो तमन्ना व उनकी पत्नी सहाना निशा को रखा गया है़
वहीं कार्यशाला में आयी छात्राएं व महिलाएं प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुक नजर आयी़ कार्यक्रम का समापन 7 जून को धूमधाम से एसएसबी के वरीय पदाधिकारियों के हाथों प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को सर्टिफिकेट देकर किया जायेगा़ कार्यक्रम का सफल संचालन में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिन्हा के अलावे विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं पूरी तन्मयता से जुटे थे. इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक पशुपति शरण के साथ ही जाकिर हुसैन, एसएचओ पी भादुड़ी, निरंजन सरकार, एस मुखर्जी, एस चटर्जी, पीके देव, बी चतुर्वेदी, बी मजुमदार व अशोक जोट आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




