परिवर्तन की लहर चुनाव परिणाम. पंचायत चुनाव में िदखी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2016 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

परिवर्तन की लहर के बावजूद चौथीबार नौशाद समदान और तीसरी बार कोचाधामन से जफर असलम ने मारी बाजी कोचाधामन : मतगणना के तीसरे व चौथे दिन के परिणाम से यह साबित हे गया कि आम लोग पंचायत प्रतिनिधित्व में परिवर्तन के साथ नये प्रतिनिधियों को खुल कर समर्थन दिया है़ जहां प्रखंड के 24 पंचायतों […]
विज्ञापन
परिवर्तन की लहर के बावजूद चौथीबार नौशाद समदान और तीसरी बार कोचाधामन से जफर असलम ने मारी बाजी
कोचाधामन : मतगणना के तीसरे व चौथे दिन के परिणाम से यह साबित हे गया कि आम लोग पंचायत प्रतिनिधित्व में परिवर्तन के साथ नये प्रतिनिधियों को खुल कर समर्थन दिया है़
जहां प्रखंड के 24 पंचायतों में कोचाधामन एवं बुआलदह पंचायत को छोड़ कर लगभग सभी 20 पंचायतों में नये प्रत्याशियों ने धमाकेदार जीत दर्ज की़ कोचाधामन पंचायत में नव निर्वाचित मुखिया जफर असलम ने हैट्रिक लगाते हुए मुखिया पद पर तीसरी बार कब्जा जमाने में सफल रहे़ वहीं बुआलदह पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया नौशाद समदानी ने लगातार चौथी बार मुखिया पद पर जीत दर्ज कर अपना कब्जा जमाने में सफल रहे़ कमलपुर पंचायत समिति से मो जावेद अनवर ने विजयी रहे. जावेद कोचाधामन प्रखंड के सबसे कम उम्र के पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए है़
इधर लगातार दो बार मुखिया पद जीत करने वाली कैरी विरपुर के निवर्तमान मुखिया सादाब मुअज्जम, विशनपुर के मुखिया पिंटू चौधरी, भगाल के मुखिया मुश्ताक आलम को अपनी पराजय स्वीकार करनी पड़ी़ उधर देखा जाये तो ठीक ऐसी ही स्थिति सरपंच पद के प्रत्याशियों का रहा केवल विशनपुर पंचायत के निवर्तमान सरपंच मो जलालुद्दीन ही अपनी सीट बचाने में सफल रहे़ पंसस एवं जिप के पद के प्रत्याशियों के साथ भी यही स्थिति रही़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




