सबकी निगाहें अब प्रखंड प्रमुख पद पर

Published at :25 May 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
सबकी निगाहें अब प्रखंड प्रमुख पद पर

पंचायत चुनाव . चुनाव परिणाम आने के साथ ही जिले में जोड़ तोड़ का खेल शुरू हो गया प्रमुख एवं उप प्रमुख के दावेदार सदस्यों को गोलबंद करने में लग गये है़ं किशनगंज : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव का परिणाम आते ही प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख पद को लेकर जोड़ तोड़ की राजनीति […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव . चुनाव परिणाम आने के साथ ही जिले में जोड़ तोड़ का खेल शुरू हो गया

प्रमुख एवं उप प्रमुख के दावेदार सदस्यों को गोलबंद करने में लग गये है़ं
किशनगंज : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव का परिणाम आते ही प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख पद को लेकर जोड़ तोड़ की राजनीति शुरु हो गयी है़ प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुखका चुनाव निर्वाचित पंचायत समित सदस्य करते है़ प्रमुख एवं उप प्रमुख के दावेदार प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्यों को गोलबंद करने में लग गये है़ किशनगंज प्रखंड क्षेत्र में कुल 14 पंचायत समिति सदस्य है़ प्रमुख एवं उप प्रमुख बनने के लिए न्यूनतम 8 पंचायत समित सदस्य का समर्थन चाहिए़
किशनगंज प्रखंड प्रमुख पद दावेदारों में टेउसा पंचायत अंतर्गत क्षेत्र संख्या सात से विजयी रहे पंचायत समिति सदस्य फैयाज आलम का चर्चा चोरों पर है़ जीत सुनिश्चित करने के लिए दावेदारों द्वारा साम दाम दंड भेद सभी प्रकारके हथकंडे अपनाये जा रहे है़ प्रखंड प्रमुख के पद पर काबिज होने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग से इनकार नहीं किया जा सकता है़
पंचायत पंसस
दौला मुबारक हुसैन, रहमतुन निशा
बेलवा फरीदा परवीन
मोतीहारा खुखी देवी, सुख्तार खातुन
टेउसा फैयाज आलम, ताबे खातुन
हालामाला मो हबीबुर्रहमान
चकला आसमा खातुन
गाछपाड़ा शहनाज बेगम
महीनगांव-चंदन पासवान
सिंघिया कुलामनी-पिंकी रानी दास
पिछला-महफुज आलम, कासीम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन