छत्तरगाछ को जोड़ने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

कलवर्ट के दो तरफ एप्रोच पथ नहीं रहने से लोगों को आने-जाने में होती है दिक्कत छत्तरगाछ : पोठिया तथा ठाकुरगंज प्रखंड के दर्जनों गांवों को ऐतिहासिक हाट छत्तरगाछ से जोड़ने वाली लगभग पांच किमी कच्ची सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिससे आये दिन हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है. यही […]
विज्ञापन
कलवर्ट के दो तरफ एप्रोच पथ नहीं रहने से लोगों को आने-जाने में होती है दिक्कत
छत्तरगाछ : पोठिया तथा ठाकुरगंज प्रखंड के दर्जनों गांवों को ऐतिहासिक हाट छत्तरगाछ से जोड़ने वाली लगभग पांच किमी कच्ची सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिससे आये दिन हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है. यही नहीं वित्तीय वर्ष 2010-11 में पंचायत समिति मद से मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से उक्त सड़क पर रहमतपुर कब्रिस्तान के समीप एक कलवर्ट का निर्माण कार्य किया गया था. लेकिन विडंबना ही कही जाये कि निर्माण काल से ही कलवर्ट के दोनों ओर एप्रोच पथ नहीं रहने से सड़क से गुजरने वाले राहगीरों सहित विद्यालय जाने वाली छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सड़क छत्तरगाछ, भोटाथाना पंचायत होते हुए प्रखंड के कई गांव को जोड़ती है. वार्ड सदस्य मो मंजूर, पंसस प्रतिनिधि सह पूर्व प्रमुख उचित लाल, पैक्स अध्यक्ष मो इसराइल, ग्रामीण मो युसूफ, अजीज आदि लोगों ने बताया कि यहां स्थानीय विधायक, सांसद द्वारा कई सड़कों को प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से मुख्य सड़क तक जोड़ने का काम किया गया है. वहीं इतनी महत्वपूर्ण सड़क पर किसी का ध्यान अब तक नहीं गया है.
सुखाड़ में तो हम लोग जैसे तैसे उक्त सड़क से मुख्य सड़क सहित छत्तरगाछ हाट तक पहुंच जाते है. लेकिन बरसात में रहमतपुर, इंद्रपुर, खतोर बस्ती, भोलागुड़ी, मन्ना टोला, पुरानी बस्ती, हरिजन टोला, भोटाथाना आदिवासी टोला, दरीगच्छ, जबकि ठाकुरगंज प्रखंड के बरचौंदी, कमात डांगी, श्याम लाल भीट्टा, निश्तिपुर, जहांगीर बस्ती, घेराबाड़ी आदि गांव के हजारोंं की आबादी का संपर्क मुख्य सड़क सहित प्रखंड तथा जिला मुख्यालय सहित छत्तरगाछ हाट से टूट जाता है.
यही नहीं शादी विवाह में हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गांव के छात्र-छात्राओं का संपर्क विद्यालय तथा शिक्षा संस्थानों से टूट जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




