किशनगंज : जमीन विवाद में सगे भाई की पीट कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

पौआखाली (किशनगंज) : प्रखंड क्षेत्र के गलीबस्ती रसियागांव में छोटे भाई सागर लाल गणेश ने बांस के डंडे से पीट कर बड़े भाई कंपनी लाल गणेश की हत्या कर दी. घटना शनिवार देर रात की है. घटना की सूचना पर पौआखाली थानाध्यक्ष महफूज आलम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी […]
विज्ञापन
पौआखाली (किशनगंज) : प्रखंड क्षेत्र के गलीबस्ती रसियागांव में छोटे भाई सागर लाल गणेश ने बांस के डंडे से पीट कर बड़े भाई कंपनी लाल गणेश की हत्या कर दी. घटना शनिवार देर रात की है. घटना की सूचना पर पौआखाली थानाध्यक्ष महफूज आलम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी.
हत्या के आरोपी छोटे भाई को खारूदह पुलिस कैंप में पदस्थापित जेएसआइ रामाशंकर पांडये ने गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ कामिनी बाला ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की. मृतक की मां राधा देवी के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया.
पांच वर्ष पूर्व जेल से छुटा था आरोपी : हत्यारोपी सागर लाल गणेश अपने मृतक बड़े भाई कंपनी लाल गणेशकी पत्नी की हत्या के मामले में पांच वर्षों तक जेल में रहने के बाद हाल ही में जेल से छूटा था. ग्रामीणों ने बताया कि सागर का खौफ पूरे क्षेत्र में था. इसके कारण घटना की सूचना किसी ने पुलिस को तत्काल नहीं दी. स्थानीय चौकीदार ने हत्या की सूचना थानाध्यक्ष को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




