तस्करी के 11 मवेशी जब्त, तस्कर फरार

Published at :04 Mar 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
तस्करी के 11 मवेशी जब्त, तस्कर फरार

दिघलबैंक : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की ए कंपनी सिंघिमारी ने बीती रात को सीमा पर भारी संख्या में तस्करी के मवेशी जब्त करने में सफलता पायी है. कंपनी प्रभारी एसआइ जीडी अजय कुमार ने बताया कि बीती रात करीब तीन बजे सुबह बॉर्डर पिलर संख्या 138 पलसा के करीब नेपाल से […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की ए कंपनी सिंघिमारी ने बीती रात को सीमा पर भारी संख्या में तस्करी के मवेशी जब्त करने में सफलता पायी है. कंपनी प्रभारी एसआइ जीडी अजय कुमार ने बताया कि बीती रात करीब तीन बजे सुबह बॉर्डर पिलर संख्या 138 पलसा के करीब नेपाल से कुछ तस्कर 11 मवेशियों को तस्करी कर भारत के सीमा में प्रवेश कर रहे थे. सीमा पर तैनात जवानों को कुछ हल-चल लगा.

उन्होंने रात के अंधेरे में तस्करों को रूकने को कहा तब तक तस्कर मवेशियों को छोड़ कर नेपाल की ओर भाग खड़े हुए. जब्त मवेशियों की कीमत लगभग एक लाख 29 हजार रुपये बताया जा रहा है, जिसे कस्टम के हवाले किया जायेगा. एसएसबी के इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है. इस कार्रवाई में नाका पार्टी हवलदार रासपाल सिंह, काले भरत नाना, अफरोज आलम, दीपक कुमार,सचिन, शेखर, धर्मेंद्र साथ थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन