जनवरी में लगेंगे थ्री जी टावर

Published at :07 Jan 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
जनवरी में लगेंगे थ्री जी टावर

बीएसएनएल मोबाइल सेवा में सुधार के लिए कार्य योजना तैयार की गयी है किशनगंज : बीएसएनएल मोबाइल सेवा में सुधार के लिए कार्य योजना तैयार की गयी है. सूबे में इसके लिए नये बीटीएस लगाये जा रहे हैं. उक्त बातें बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक शिव लाल सिंह ने कही. वे बुधवार को जिला दूरसंचार कार्यालय […]

विज्ञापन

बीएसएनएल मोबाइल सेवा में सुधार के लिए कार्य योजना तैयार की गयी है

किशनगंज : बीएसएनएल मोबाइल सेवा में सुधार के लिए कार्य योजना तैयार की गयी है. सूबे में इसके लिए नये बीटीएस लगाये जा रहे हैं. उक्त बातें बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक शिव लाल सिंह ने कही.
वे बुधवार को जिला दूरसंचार कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे. श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2015-16 में 1150 टूजी तथा 228 थ्री जी मोबाइल बीटीएस लगाने का प्लान था जो इस जनवरी माह में पूरा कर लिया जायेगा और अब अगले वितीय वर्ष में मोबाइल सेवा में सुधार के लिए 1400 टूजी एवं 1200 थ्री जी मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य रखा गया है.
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएनएल द्वारा अब पावर ग्रिड के ऑप्टिकल फाइबर तार के इस्तेमाल की योजना है जो इस माह में पूरी हो जायेगी.
इससे बार-बार केबुल कटने से होने वाली परेशानी से निजात तो मिलेगा ही साथ ही स्पीड में भी बढ़ोतरी होगी. उन्होंने बताया कि बीएसएनएल एक मात्र कंपनी है जो आज पूरे देश में मुफ्त रोमिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है और अपने विभिन्न योजना की वजह से जहां जून माह से नवंबर माह तक औसतन प्रति माह 60 हजार उपभोक्ता बीएसएनएल से जुड़े हैं. दिसंबर माह में 72 हजार उपभोक्ता बीएसएनएल से जुड़े हैं जो अपने आप में एक रिकार्ड है.
उन्होंने आश्वत किया कि कॉल ड्रॉप की समस्या बीएसएनएल में दो प्रतिशत से कम है तथा नये बीटीएस लग जाने के बाद मोबाइल सेवा में भी क्रांतिकारी सुधार आयेगा. उन्होंने कहा कि किशनगंज में एक दर्जन से अधिक बीटीसी लगाने की योजना है. उन्होंने कहा कि किशनगंज जिला पूरे बिहार में राजस्व वसूली में दूसरे स्थान पर है. इसके लिए के किशनगंज की टीम बधाई के पात्र है. इस अवसर पर टीडीई कुमार प्रियरंजन सहित अन्य बीएसएनएल अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन