अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

Published at :03 Jan 2016 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

किशनगंज : साल के आखिरी दिन शहर के पश्चिमपाली निवासी सीमेंट व हार्ड वेयर व्यवसायी राम सोगारथ राय के 17 वर्षीय पुत्र सिद्धांत के अपहरण की घटना में शामिल गिरफ्तार चार आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने शनिवार को भादवि की धारा 364ए व 120बी के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. अपहृत सिद्धांत की […]

विज्ञापन

किशनगंज : साल के आखिरी दिन शहर के पश्चिमपाली निवासी सीमेंट व हार्ड वेयर व्यवसायी राम सोगारथ राय के 17 वर्षीय पुत्र सिद्धांत के अपहरण की घटना में शामिल गिरफ्तार चार आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने शनिवार को भादवि की धारा 364ए व 120बी के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

अपहृत सिद्धांत की लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 510/15 दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. हालांकि मामले से जुड़ी कई अन्य परतों को खोलने के लिए पुलिस लगातार प्रयत्नशील रही है और घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों सिताबुल, साबिक और जहरू ल ग्वालपोखर थाना क्षेत्र निवासी की तलाश में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन