एक लाख 90 हजार की लूट

Published at :01 Jan 2016 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
एक लाख 90 हजार की लूट

पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए कर रही है छापेमारी किशनगंज : शहर से सटे पश्चिम बंगाल के धनतोला स्थित ग्रामीण बैंक में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात डकैतों ने अग्नेयास्त्र के बल पर डकैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती पेश कर दी. बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार 4 […]

विज्ञापन

पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए कर रही है छापेमारी

किशनगंज : शहर से सटे पश्चिम बंगाल के धनतोला स्थित ग्रामीण बैंक में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात डकैतों ने अग्नेयास्त्र के बल पर डकैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती पेश कर दी.
बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार 4 अज्ञात लोगों ने ग्राहक के रूप में बैंक में प्रवेश किये और बैंक में उपस्थित ग्राहक और कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना
आराम से सेफ में रखे रुपयों को लूट कर चलते बने. डकैतों के फरार हो जाने के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी. परंतु पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व ही अपराधी मीलों दूर निकल चुके थे.
इसके बावजूद भी बंगाल पुलिस द्वारा संभव ठिकानों पर अपराधियों की तलाश करती रही परंतु घटना के 36 घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर ही थे. इस संबंध में पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाल ने बताया कि डकैतों द्वारा 1 लाख 90 हजार की राशि लूट ली गयी है.
इस्लामपुर के एसडीपीओ वैभव तिवारी ने बताया कि घटना के दौरान बैंक में सीसीटीवी कैमरा के न लगे होने तथा सुरक्षा गार्ड के उपस्थित न रहने के कारण अपराधियों की शिनाख्त में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि अपराधियों के घटना को अंजाम देने के पश्चात बिहार सीमा की ओर भाग जाने की सूचना के बाद बिहार पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है तथा सघन छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन