सड़क पर उतरे उपभोक्ता, किया रोड जाम

Published at :28 Dec 2015 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर उतरे उपभोक्ता, किया रोड जाम

अररिया : सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज निशां गैस सर्विस के उपभोक्ता रविवार को विरोध स्वरूप सड़क पर उतर आये. सिलिंडर के लिए दर्जनों गैस उपभोक्ता एजेंसी के गोदाम पर अहले सुबह से कतार में खड़े थे. गोदाम में सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने की सूचना मिलते ही उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे. आक्रोशितों ने गोदाम के […]

विज्ञापन

अररिया : सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज निशां गैस सर्विस के उपभोक्ता रविवार को विरोध स्वरूप सड़क पर उतर आये. सिलिंडर के लिए दर्जनों गैस उपभोक्ता एजेंसी के गोदाम पर अहले सुबह से कतार में खड़े थे. गोदाम में सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने की सूचना मिलते ही उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे. आक्रोशितों ने गोदाम के सामने एनएच 57 को जाम कर दिया. देखते ही देखते हाईवे के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गयी.

विरोध कर रहे लोग गैस एजेंसी संचालक के विरोध में नारा लगाने लगे. लोगों का विरोध इस बात को लेकर था कि एजेंसी को सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति होने के बाद भी जान-बूझ कर आम गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर से वंचित रखा जा रहा है. उपभोक्ता सिलिंडर के कालाबाजारी करने का आरोप एजेंसी संचालक पर लगा रहे थे.

विरोध करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी. इस दौरान उपभोक्ताओं के विरोध के कारण एचएच 57 पर परिचालन करीब दो घंटों तक बाधित रहा. जाम की सूचना पर नगर थाना प्रभारी रमेश कांत चौधरी स दल बल वहां पहुंचे. उन्होंने आक्रोशितों को शांत कराया. एजेंसी प्रबंधन से बातचीत कर उपभोक्ताओं को जल्द सिलिंडर का भरोसा दिलाया. इसके बाद उपभोक्ता शांत हुए और एनएच का परिचालन सामान्य हो सका.

क्या कहते हैं एजेंसी के प्रबंधक : निशां गैस एजेंसी के प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सिलिंडर की आपूर्ति थोड़ी कम हो रही है. इसलिए उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है. जल्द ही समस्या का निजात तलाश लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन