54 लीटर विदेशी शराब जब्त

54 लीटर विदेशी शराब जब्त
किशनगंज. सदर थाना की पुलिस ने सोमवार की रात्रि खगड़ा माछमारा के पास 54 लीटर शराब जब्त की है. कार्रवाई अवर निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई. सदर पुलिस खगड़ा में चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी रात्रि के एक युवक बाइक से आ रहा था. युवक को जैसे ही रुकवाया गया. आरोपित युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस टीम ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. बाइक की तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से 54 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. मामले में बाइक मालिक व अज्ञात युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










