मैट्रिक परीक्षा के छठे दिन 360 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 22 Feb 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा के छठे दिन 360 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में किसी भी केंद्र से किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है. जिले में सभी 22 केंद्रों में दोनों पालियों में परीक्षा हुई.

विज्ञापन

किशनगंज.शनिवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में किसी भी केंद्र से किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है. जिले में सभी 22 केंद्रों में दोनों पालियों में परीक्षा हुई. दोनों पालियों में कुल 16854 परीक्षार्थी शामिल हुए व 360 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. पहली पाली में 8 हजार 509 परीक्षार्थी शामिल हुए और 203 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. दूसरी पाली में 8 हजार 345 परीक्षार्थी शामिल हुए और 157 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घण्टे पहले ही केंद्र पहुंचने लगे थे. सभी केंद्रों में परीक्षा शुरू होने से एक घण्टे पहले ही केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी थी. मुख्य द्वार पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था. एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी केंद्रों का मुआयना कर रहे थे. एसडीएम शनिवार को पहली पाली की परीक्षा में सालकी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंद्र पहुंच कर केंद्र के केंद्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दे रहे थे. सभी केंद्रों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. परीक्षार्थियों की भीड़ भी अत्यधिक थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन