34.5 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 31 Jan 2026 9:42 PM
34.5 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
दिघलबैंक. भारत–नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी ‘डी’ समवाय कंचनबाड़ी और बिहार पुलिस की संयुक्त गश्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप जब्त की है. यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 146/11 से लगभग 500 मीटर दूर की गई.एसएसबी सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम 4:30 बजे नियमित संयुक्त गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखी गई. तलाशी अभियान में नेपाल से भारत में तस्करी कर लाई जा रही शराब बरामद हुई. जब्त शराब में नेपाली पलपल 100 बोतलें (प्रत्येक 300 मिली) एवं नेपाली लीची 15 बोतलें (प्रत्येक 300 मिली), कुल 34.5 लीटर शराब है. अभियान में एसएसबी की ओर से निरीक्षक राज कुमार,सहायक उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह सहित 07 जवान तथा बिहार पुलिस की ओर से सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रसाद सिंह, पीटीसी अमित कुमार और ड्राइवर विवेक कुमार शामिल थे. हालांकि इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी. तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन बीबीगंज में जमा करा दिया गया है. मामला प्रक्रियाधीन बताया गया है. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और संयुक्त गश्त जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










