ePaper

306 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 20 Nov 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
306 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीम ने चालक को खदेड़कर पकड़ते हुए वाहन की तलाशी ली तो 306.15 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ.

विज्ञापन

फोटो 3 जब्त शराब के साथ पाठामारी थानाध्यक्ष सोना कुमार व अन्य प्रतिनिधि, ठाकुरगंज एनएच 327 ई पर पाठामारी थानाध्यक्ष सोना कुमार के नेतृत्व में पाठामारी पुलिस ने सवारी वाहन में लदा 306.15 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया. कार्रवाई एनएच 327 ई पर अमल झाड़ी चाय दुकान के समीप की गई है. तस्कर का नाम सुजीत कुमार साह (25 वर्ष) जोकीहाट निवासी है. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार सुबह वाहनों की जांच में पुलिस टीम जुटी हुई थी. तभी अमलझाड़ी के एक चाय दुकान के समीप ठाकुरगंज की ओर से जोकीहाट जा रही डब्लू बी 20 यू 3998 सवारी वाहन का चालक पुलिस टीम को देखकर वाहन खड़ा करके भागने लगा. जिसके बाद पुलिस टीम ने चालक को खदेड़कर पकड़ते हुए वाहन की तलाशी ली तो 306.15 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. जो विभिन्न ब्रांड के थे. वाहन जब्त करते हुए तस्कर पर मद्धनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन