284 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
284 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

284 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

विज्ञापन

ठाकुरगंज. बंगाल से आ रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को ठाकुरगंज पुलिस ने गुरुवार को जप्त किया. इस दौरान चालक भागने में सफल रहा. कार्रवाई में 284 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. बताया जाता है कि गुरूवार की अहले सुबह ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी को सूचना मिली कि बंगाल से भारी मात्रा में विदेशी शराब एनएच फोर-लेन होकर अन्य जिले में सप्लाई की जाने वाली है. अपर थानाध्यक्ष विनिता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल और डायल 112 वाहन के द्वारा वाहन जांच अभियान एनएच फोरलेन पर चलाया गया. गलगलिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही डब्ल्यूबी 74 आर 2077 नंबर सफेद रंग सवारी वाहन पुलिस जांच टीम को देखकर वाहन बैक कर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर पेट्रोल पंप नूरी चौक के समीप वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस टीम ने वाहन जब्त कर तलाशी ली. 284 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. जब्त शराब में बीयर व विदेशी शराब शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया जब्त वाहन के नंबर से वाहन मालिक तक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन