स्वास्थ्य शिविर में 283 ग्रामीणों ने करायी जांच

Updated at : 16 Mar 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में 283 ग्रामीणों ने करायी जांच

स्वास्थ्य शिविर में 283 ग्रामीणों ने करायी जांच

विज्ञापन

दिघलबैंक. 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बी कंपनी, दिघलबैंक के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज टप्पू में सोमवार को ”एमसीए विलेज ओपीडी” शिविर का भव्य आयोजन किया गया. कमांडेंट (मेडिकल) डॉ अनिल कुमार काबरा के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर से सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखा गया. स्थानीय लोगों ने एसएसबी द्वारा किए जा रहे इन जनकल्याणकारी कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की. शिविर के दौरान कुल 283 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक रही. डॉक्टरों की टीम ने प्रत्येक मरीज की गंभीरता से जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया. इसके साथ ही सभी जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया. दूरदराज के गांवों से आए लोगों ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण इस प्रकार के चिकित्सा शिविर उनके लिए जीवन रक्षक साबित हो रहे हैं.

सुरक्षा के साथ सेवा व सहयोग का संकल्प

इस अवसर पर उपस्थित सहायक कमांडेंट प्रिया रंजन चकमा ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल केवल सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं करता, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि एसएसबी समय-समय पर मेडिकल कैंप, खेलकूद व जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जिससे ग्रामीणों व बल के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है. कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी को स्वच्छता बनाए रखने व नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन