ePaper

पशु चिकित्सा शिविर में 259 पशुओं का किया उपचार

Updated at : 26 Dec 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
पशु चिकित्सा शिविर में 259 पशुओं का किया उपचार

शुक्रवार को रायपुर पंचायत के केसोरझारा गांव में 87 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

पहाड़कट्टा शुक्रवार को रायपुर पंचायत के केसोरझारा गांव में 87 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन पोठिया प्रखंड अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी ने किया. इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ ममता मिश्रा ने बताया कि किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इस दौरान लगभग 14 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई. डॉ मनीष कुमार आर्य ने बताया कि इस अवसर पर पशु चिकित्सा शिविर में 82 पशुपालकों के 259 छोटे-बड़े जानवरों गर्भधारण की समस्या, खान-पान एवं पाचन की समस्या, कृमि की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज एवं परामर्श दिया गया. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस शिविर में केसोरझारा गांव के पशुपालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा लाभान्वित हुए एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया. किसान संवाद के सफल आयोजन पर अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं सभी शिक्षकों एवं कर्मियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन