24 घंटे के रामायण पाठ का हुआ समापन

24 घंटे के रामायण पाठ का हुआ समापन
कोचाधामन. प्रखंड की कमलपुर पंचायत के कालानागीन गांव में रामनवमी पर आयोजित रामायण पाठ सोमवार को संपन्न हो गया. 24 घंटे के रामायण पाठ से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल हो गया. काफी संख्या में लोग रामायण पाठ सुनने के लिये पहुंचे थे. पाठ से पूर्व पंडित अशोक झा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी. पंडित भुवनेश्वर झा ने बताया कि रामायण पाठ प्रो नोनी प्रसाद सिंह, महादेव प्रसाद सिन्हा, पंडित अशोक कुमार झा, कृष्ण मोहन ठाकुर, रंजीत ठाकुर ब्रह्मदेव ठाकुर आदि के द्वारा बारी- बारी से किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










