207 लीटर विदेशी शराब की खेप जब्त, चालक फरार

बहादुरगंज पुलिस ने गुरुवार की देर रात 2 बजे स्कॉर्पियो वाहन से अलग-अलग ब्रांड की कुल 207 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है
बहादुरगंज बहादुरगंज पुलिस ने गुरुवार की देर रात 2 बजे स्कॉर्पियो वाहन से अलग-अलग ब्रांड की कुल 207 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. गुप्त सूचना पर वाहन जांच पुलिस गश्ती दल ने धंधे में संलिप्त वाहन एसके 01पीए 9718 को जब्त कर लिया है. हालांकि घटना स्थल से आरोपी तस्कर भगाने में सफल रहे. बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग पर नसीमगंज के पास पुलिस ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने माल बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस वाहन को आते देख स्कॉर्पियो किसी तरह भाग निकलने के चक्कर में था, परंतु पुलिस की धमक को भांपकर वाहन में सवार गैंग के तस्कर वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर भाग निकला. जब्त अवैध शराब पश्चिम बंगाल से ठाकुरगंज-बहादुरगंज होते हुए अररिया की तरफ जाने की फिराक में था. जब्त मालों में ऑफिसर चॉइस का शराब, हैवर्डस ब्रांड का बीयर व अन्य दूसरे ब्रांड का बीयर शामिल है. बहादुरगंज पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




