यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 चालकों का कटा चालान
Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :17 Jan 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 चालकों का कटा चालान
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर बलुआ जागीर मुख्य सड़क पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, बाइक चालकों में मचा हड़कंप
टेढ़ागाछ. वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व सहायक थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने किया. उनके साथ सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे. इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, बीमा व अन्य आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गयी. सहायक थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना वैध लाइसेंस व अधूरे कागजात के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गयी है. अचानक शुरू हुए इस चेकिंग अभियान के कारण सड़क पर बाइक चालकों के बीच काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही. कई चालक रास्ता बदल कर भागते नजर आए. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस प्रकार का अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




