एसएसबी के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 151 पशु की हुई जांच

एसएसबी के 19वीं बटालियन द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
ठाकुरगंज एसएसबी के 19वीं बटालियन द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. गुरुवार को सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जी समवाय नावडूबा के कार्यक्षेत्र, ग्राम नावडूबा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. इस दौरान सीवीओ (एसजी) दीपक क्षेत्री ने 28 ग्रामीण संग 151 पशुओं का जांच किया. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उन्हें पशुधन से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया. इस दौरान विभिन्न अच्छी नस्ल वाली पशुधन के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




