फोकानिया व मौलवी परीक्षा आज से

Updated at : 22 Jan 2020 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
फोकानिया व मौलवी परीक्षा आज से

किशनगंज : बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित फोकॉनिया एवं मौलवी परीक्षा 2020 का आयोजन 22 जनवरी से होगा. फोकॉनिया एवं मौलवी दोनो परीक्षा एक साथ आयोजित होगी. 22 जनवरी से 01 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. फोकॉनिया परीक्षा में 5539 […]

विज्ञापन

किशनगंज : बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित फोकॉनिया एवं मौलवी परीक्षा 2020 का आयोजन 22 जनवरी से होगा. फोकॉनिया एवं मौलवी दोनो परीक्षा एक साथ आयोजित होगी. 22 जनवरी से 01 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

फोकॉनिया परीक्षा में 5539 विद्यार्थी होंगे शामिल : जिले के 5539 विद्यार्थी फोकॉनिया की परीक्षा देगें. जिसमे 2016 छात्र एवं 3523 छात्राएं शामिल है. फोकॉनिया की परीक्षा के लिये जिले में 41 विद्यालयों और मदरसों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
2870 विद्यार्थी देगें मौलवी की परीक्षा
वर्ष 2020 के मौलवी की परीक्षा में जिले के कुल 2870 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. जिसमें 1295 छात्र और 1575 छात्रायें शामिल है.
दो पालियों में होगी परीक्षा: फोकॉनिया एवं मौलवी दोनो की परीक्षा एक साथ दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होकर 12 बजे तक होगी. वही दूसरी पाली की परीक्षा 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होकर 5 बजे तक चलेगी.
फोकॉनिया परीक्षा
तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली
22 जनवरी उर्दू हिंदी
23 जनवरी गणित विज्ञान
25 जनवरी समाज अध्ययन- ऐच्छिक विषय
29 जनवरी दिनायात प्रथम- दिनायात द्वितीय
01 फरवरी- अरबी फारसी
मौलवी परीक्षा
तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली
22 जनवरी उर्दू फारसी
23 जनवरी समाज अध्ययन हिंदी
25 जनवरी ऐच्छिक विषय /
29 जनवरी दिनायात प्रथम – दिनायात द्वितीय
01 फरवरी दिनायात तृतीय अरबी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन