देश को कमजोर करने की है साजिश: तेजस्वी
Updated at : 17 Jan 2020 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

तेजस्वी ने कहा. केंद्र सरकार की मंशा के साथ बिहार के मुखिया भी शामिल नीतीश को चुनौती, गाजे बाजे और भव्य भीड़ के साथ राजद समर्थकों का दिखा काफिला किशनगंज : किशनगंज में अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में देश में कुछ चीजें जरूर बदली है. गांधी के […]
विज्ञापन
- तेजस्वी ने कहा. केंद्र सरकार की मंशा के साथ बिहार के मुखिया भी शामिल
- नीतीश को चुनौती, गाजे बाजे और भव्य भीड़ के साथ राजद समर्थकों का दिखा काफिला
किशनगंज : किशनगंज में अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में देश में कुछ चीजें जरूर बदली है. गांधी के देश में कुछ लोग अब गोडसे को पूजने लगे हैं. यही बदलाव किया है मोदी और अमित शाह ने देश के शिक्षण संस्थानों को मोदी बर्बाद करने में लगे है. एएमयू, जामिया, जेएनयू को खत्म करना चाहते है. देश में रोजगार मांगने वाले युवाओं को अन्य मामलों में फंसा कर देश बांटने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा.
देश के सामाजिक सद्भाव को कमजोर करने की साजिश हो रही है. आम अवाम को परेशान करने का प्रयास है जो कभी पूरा नहीं होगा. बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि बिहार में शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलता है. चारों तरफ भ्रष्टाचार और अपराधियों का बोलबाला है.
भाजपा से सामाजिक समरसता को खतरा : अशफाक करीम
राजद नेता और राज्य सभा सांसद अशफाक करीम ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ये सब कर रही है देश की जनता का फिक्र नहीं है. सिर्फ लोगों को परेशान करना ही उनका मकसद है, और केंद्र सरकार की मंशा के साथ बिहार के मुखिया भी शामिल है.
ये देश सभी का है: शाहिद मुखिया
राजद नेता मुखिया शाहिद आलम ने कहा कि ये देश सबका है. लेकिन कुछ लोग देश के आवाम के बीच जहर घोलकर सामाजिक समरसता को खराब करने में लगे है. आज गंगा-जमुनी तहजीब को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास हो रहा है.
किशनगंज से प्रतिरोध यात्रा शुरू करने के मायने सूबे के अल्पसंख्यक बहुल इलाके सीमांचल और खासकर किशनगंज में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सीएए के खिलाफ रैली की थी.
ऐसे में ओवैसी कार्ड की काट में आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सीमांचल के किशनगंज से सीएए-एनआरसी और एनआरपी के खिलाफ प्रतिरोध यात्रा की शुरुआत की.अगले कड़ी में शुक्रवार को अररिया और शनिवार को कटिहार में उनकी सभा है.
ठाकुरगंज से बड़ी संख्या में लोगों ने तेजस्वी की सभा में लिया भाग
कुर्लीकोट/ठाकुरगंज. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की जनसभा में भाग लेने राजद कार्यकर्ताओं का जत्था युवा प्रदेश महासचिव मो मुस्ताक आलम के नेतृत्व में पहुंचा. राजद समर्थकों का काफिला रवाना होने से पूर्व बस स्टैंड गेट पर जमकर केंद्र सरकार के विरुद्ध और लालू-राबड़ी, तेजस्वी यादव के पक्ष में नारे लगाये.
इसके बाद जिला राजद कोषाध्यक्ष रहीमुद्दीन उर्फ हेबर भी दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ किशनगंज सभा स्थल के लिए रवाना हुए. मौके पर राजद समर्थकों में डॉ सालिम अहमद, मो मुख्तार आलम, मो राकेश, तनवीर सहित सैकड़ों राजद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए रैली में निकलें.
मौके पर जिला परिषद धनोमाता देवी के पुत्र देवव्रत गणेश भी राजद नेता मो मुस्ताक आलम से गले मिलकर काफिले के साथ रवाना हुआ. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर इलाके में विरोध जारी है. इसी क्रम गुरुवार को किशनगंज में आयोजित राजद रैली में भी इलाके के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध जताया.
राजद नेता मुश्ताक आलम के नेतृत्व में इलाके से बड़ी संख्या में लोगों ने किशनगंज पहुंचकर तेजस्वी की सभा में भाग लिया. इसके पूर्व अपने निवास स्थान मानिकपुर से पैदल मार्च कर ठाकुरगंज पहुंचे राजद नेता मुश्ताक आलम ने कहा की केंद्र की तानाशाह सरकार को हर हाल में सीएए को वापस लेना होगा.
यह कानून देशहित में नहीं है. सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा.संविधान से छेड़छाड़ हो रहा है. लोगों ने अपने हाथों में झंड़े और कानून के विरोध में लिए नारों के पोस्टर लिए हुए थे.
सीएए-एनआरसी एनपीआर के खिलाफ प्रतिरोध यात्रा
किशनगंज.नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस के विरोध में प्रदेश के एक छोड़ से इसकी शुरुआत की गयी है. तेजस्वी यादव ने सीएए और एनआरसी के विरोध में अपनी आवाज उठाने सीमावर्ती जिला पहुंचे.
तेजस्वी इस यात्रा के जरिये विभिन्न जिलों में प्रतिरोध सभा करके सीएए और एनआरसी का विरोध करेंगे. सीमांचल के इन तीनों जिलों में मुस्लिम समुदाय की बड़ी आबादी है और यहां सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं. दरअसल सीमांचल इलाके में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का जनाधार बढ़ा है.
लोकसभा में चुनाव में उनकी पार्टी ने किशनगंज सीट पर तीन लाख के करीब वोट हासिल किया था, तो विधान सभा उपचुनाव में किशनगंज विधानसभा सीट पर उनके उम्मीदवार कमरुल होदा ने जबरदस्त जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया. यही वजह है कि ओवैसी ने सीएए-एनआरसी के खिलाफ किशनगंज में 29 दिसंबर रैली की थीं.
सउद नदवी राजद में हुए शामिल
किशनगंज. जिले के दिवंगत सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी के पुत्र तथा ऑल इंडिया तालीमी व मिल्ली फाउंडेशन के अध्यक्ष सऊद आलम अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गये.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे तालीमाबाद टप्पू, दिघलबैंक पहुंचे. दिवगंत सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी को श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




