प्रशिक्षण शिविर में 31 युवक-युवतियों को मिला कंप्यूटर का प्रशिक्षण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गलगलिया : भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन की ओर से ग्रामीण युवाओं के लिये कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था़ खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत के कदोमणी एसएसबी कैंप में आयोजित उक्त प्रशिक्षण शिविर में 31 युवक-युवतियों को 21 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया. शिविर के समापन कार्यक्रम में […]
विज्ञापन
गलगलिया : भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन की ओर से ग्रामीण युवाओं के लिये कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था़ खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत के कदोमणी एसएसबी कैंप में आयोजित उक्त प्रशिक्षण शिविर में 31 युवक-युवतियों को 21 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया. शिविर के समापन कार्यक्रम में एसएसबी के सेकेंड इन कमांडेंट जेसी पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में आधुनिक जीवन में कंप्यूटर का बहुत महत्व है. हमारे दैनिक जीवन में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट, गूगल आदि का ज्ञान बहुत जरूरी है.
इसके माध्यम से हमें बैंक, शिक्षण संस्थान, कार्यालय और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है. हमारे बच्चों में इसकी जानकारी होनी चाहिए़
वहीं उच्च विद्यालय गलगालिया के सहायक शिक्षक अमर कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देकर उन्हें प्राथमिक तौर पर शिक्षित बनाना तथा रोजगार के अवसर प्रदान करना है. ग्राम प्रशिक्षण के बाद बच्चे खुद अपना रोजगार भी खोल सकते है.
शिविर के समापन कार्यक्रम में एसएसबी की 41वीं बटालियन के सेकेंड इन कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडे, मध्य विद्यालय गलगलिया के शिक्षक संतोष पासवान, अमर नाथ नायक प्रशिक्षक विकास घोष, कदोमणी एसएसबी कैंप के इंचार्ज इंस्पेक्टर पी थिन्ले, एएसआई चंदन सरकार सहित एसएसबी के जवान उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










