विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, वाद दायर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 7:32 AM
विज्ञापन
किशनगंज : प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालने को लेकर महिला ने अपने पति विकास सिंह, ससुर उमेश सिंह एवं सास माधुरी देवी के विरुद्ध जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आवेदन देकर वाद दायर कराया है़ पीड़ित महिला रोज मेरी ने अपने आवेदन के माध्यम से कहा कि तीन वर्ष पूर्व स्थानीय दिलावरगंज निवासी […]
विज्ञापन
किशनगंज : प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालने को लेकर महिला ने अपने पति विकास सिंह, ससुर उमेश सिंह एवं सास माधुरी देवी के विरुद्ध जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आवेदन देकर वाद दायर कराया है़ पीड़ित महिला रोज मेरी ने अपने आवेदन के माध्यम से कहा कि तीन वर्ष पूर्व स्थानीय दिलावरगंज निवासी उमेश सिंह के पुत्र विकास सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी.
शादी के एक वर्ष तक तो सब कुछ ठीक था उस छह माह की एक बेटी भी है़ लेकिन विगत दो वर्ष से पति और सास मेरे साथ मारपीट करते है़ं मुझसे दहेज के रूप में दो लाख रुपये मांगते है़ं रोज मेरी ने कहा कि मेरे पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी है़ पीड़िता ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










