ePaper

चाचा ने आठ वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, स्थिति गंभीर

Updated at : 23 Nov 2018 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
चाचा ने आठ वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, स्थिति गंभीर

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. मामला किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र की काठामाठा पंचायत का है. जहां, एक मुंहबोले चाचा ने 8 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना गुरुवार की है. घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना […]

विज्ञापन

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. मामला किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र की काठामाठा पंचायत का है. जहां, एक मुंहबोले चाचा ने 8 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना गुरुवार की है. घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दिये फर्द बयान में बताया कि गुरुवार दोपहर मेरी बेटी बदहवास रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी दी.

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपित ने मेरी बच्ची को घर पर बुलाया. उसके बाद घर में ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद मासूम बच्ची की हालत गंभीर होते देख सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद जब बच्ची के परिजन आरोपित के घर पहुंचे, तो उसने घर बंद कर लिया. इसके बाद महिला थाने को इसकी सूचना दी गयी. महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा ने बताया की पीड़िता के मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. थाना कांड संख्या 71/18 दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन