पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की ठगी , हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : बैंक संबंधित बढ़ते अपराधों के बीच किशनगंज में पंजाब नेशनल बैंक की रूइधासा खानका स्थित सीएसपी ब्रांच (मिनी बैंक ) में ग्राहकों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस बाबत दर्जनों पीड़ित महिलाओं ने गांधी चौक स्थित पीएनबी मुख्य ब्रांच में जाकर हंगामा किया और शाखा प्रबंधक से शिकायत […]
विज्ञापन
किशनगंज : बैंक संबंधित बढ़ते अपराधों के बीच किशनगंज में पंजाब नेशनल बैंक की रूइधासा खानका स्थित सीएसपी ब्रांच (मिनी बैंक ) में ग्राहकों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस बाबत दर्जनों पीड़ित महिलाओं ने गांधी चौक स्थित पीएनबी मुख्य ब्रांच में जाकर हंगामा किया और शाखा प्रबंधक से शिकायत दर्ज करायी.
ग्राहकों का आरोप है कि रूइधासा खानका में चल रहे पीएनबी ब्रांच में उन्होंने खाता खुलवाया था और पैसे भी लगातार जमा करा रहे थे. इस दौरान दर्जनों खाताधारकों के खाता में शौचालय निर्माण की प्रथम किस्त भी आयी थी. पिछले एक सप्ताह से मिनी ब्रांच बंद है और वहां कार्यरत नारायण कुमार यादव गायब है और उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा है. अब खाता चेक करने पर पता चल रहा है कि उनके खाते से रुपये की निकासी कर ली गयी है. वहीं इस दौरान पीड़ित महिलाओं के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे वार्ड आयुक्त मनोज हांसदा, कांग्रेस नेता मुस्तकीम, नसीम अख्तर ने शाखा प्रबंधक से बात कर उन्हें पूरी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मिनी बैंक में लगभग चार सौ लोगों का खाता खुलवाया गया था जिसमें लाखों रुपये की ठगी की गयी है. जांच में सभी तथ्य खुल कर सामने आ जायेंगे. इस बाबत पीएनबी मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक मो तौसीफ आलम ने बताया कि यह सीएसपी ब्रांच का लाइसेंस मंडल कार्यालय दरभंगा से किया जाता है. रूइधासा खानका में मिनी ब्रांच का लाइसेंस नारायण कुमार यादव को मंडल कार्यालय से दिया गया था. लोगों की शिकायत है कि उनके खाते से फर्जी तरीके से रुपये की निकासी कर ली गयी है और जब शिकायत के बाद नारायण कुमार यादव से संपर्क साधा जा रहा है तो उसका अता पता नहीं.
मंडल कार्यालय को इस मामले की जानकारी दी जा रही है और प्रावधानों के तहत ग्राहकों का पैसा वापस किया जायेगा. उन्होंने बताया कि किशनगंज में तीन मिनी बैंक थे जिसमें दो कार्यरत है सिर्फ इसी शाखा की शिकायत मिली है. वहीं पीड़ित महिलाएं शांति देवी, रूखसाना बेगम, मोहीना बेगम, आरती सहित कई महिलाओं ने बताया कि तिनका-तिनका जोड़ कर रुपया बैंक में जमा किया था. शौचालय निर्माण का प्रथम किश्त भी जमा था. अब कुछ समझ नहीं आ रहा है कि करें तो क्या करें. फिलहाल ठगी के शिकार ग्राहकों ने बताया कि जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




