प्रतिभागी शतरंज खिलाड़ी भुवनेश्वर के लिए रवाना

Published at :24 May 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभागी शतरंज खिलाड़ी भुवनेश्वर के लिए रवाना

किशनगंज : ओडीसा राज्य के भुवनेश्वर शहर में आयोजित की जा रही 11वीं कीट इंटनरेशनल चेस फेस्टिवल 2018 में भाग लेने हेतु अपने जिले के शतरंज खिलाड़ी व बाल मंदिर स्कूल के वर्ग 9 का छात्र चेतन दुगड़ बुधवार को अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए. खिलाड़ी को रवाना करते हुए जिला शतरंज संघ के […]

विज्ञापन

किशनगंज : ओडीसा राज्य के भुवनेश्वर शहर में आयोजित की जा रही 11वीं कीट इंटनरेशनल चेस फेस्टिवल 2018 में भाग लेने हेतु अपने जिले के शतरंज खिलाड़ी व बाल मंदिर स्कूल के वर्ग 9 का छात्र चेतन दुगड़ बुधवार को अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए.

खिलाड़ी को रवाना करते हुए जिला शतरंज संघ के वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि यह कुल 22 लाख की एक इनामी प्रतियोगिता है जिसे तीन श्रेणी में संपन्न कराया जायेगा. इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 500 खिलाड़ियों ने अब तक अपना नामांकन करवा चुके है. उक्त विद्यालय परिचालन समिति के सचिव गोविंद बिहानी ने जानकारी दी कि उनके विद्यालय के छात्र चेतन एक बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी है. वे अब तक जिला स्तर पर कई प्रतियोगितायें जीत चुके है एवं अब तक तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी कर चुके है.
शतरंज के अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था फिडे ने इनका वर्तमान रेटिंग 1450 सुनिश्चित किया है. इस प्रतियोगिता में चेतन की सफलता हेतु शतरंज संघ परिवार के डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, त्रिलोक चंद जैन, युगल किशोर तोषणीवाल, राज करण दफ्तरी, डा इच्छित भारत, अर्जुन प्रसाद, कमल मित्तल, उदय शंकर दूबे, मनीष जालान, डॉ एम आलम, विमल मित्तल, शिफा सैयद हफिज, अंकित अग्रवाल, डॉ शेखर जालान, विनीत अग्रवाल, दीप कुमार, धनंजय जायसवाल, मिक्की कुमार साहा, संजय कुमार सुराणा, मो अंसार आलम, संजय किल्ला, डा लिपी मोदी, आरती दत्ता, ठाकुरगंज के शुभाशीष आचार्या, महासचिव शंकर नारायण दत्ता सहित दर्जनों सदस्यों ने उन्हें अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन