मूल्यांकन केंद्र के सभी कमरों में तीसरी आंख की रहेगी नजर

किशनगंज : इंटर परीक्षा, 2018 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिला प्रशासन की अनुशंसा पर जिले में मारवाड़ी कॉलेज को एकमात्र मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है. मूल्यांकन निदेशक सह प्रधानाचार्य डाॅ सुरेन्द्र रामनंद ने बताया कि डीएम पंकज दीक्षित ने कॉलेज आकर तैयारियों का जायजा लिया है. जिला प्रशासन की ओर से काॅलेज […]
किशनगंज : इंटर परीक्षा, 2018 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिला प्रशासन की अनुशंसा पर जिले में मारवाड़ी कॉलेज को एकमात्र मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है. मूल्यांकन निदेशक सह प्रधानाचार्य डाॅ सुरेन्द्र रामनंद ने बताया कि डीएम पंकज दीक्षित ने कॉलेज आकर तैयारियों का जायजा लिया है. जिला प्रशासन की ओर से काॅलेज में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है. दंडाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
साइंस और कॉमर्स की लगभग एक लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 231 परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सोमवार को करीब 51 परीक्षकों ने यहां योगदान कर लिया है. डीइओ विश्वनाथ साह ने सोमवार को निरीक्षण किया और सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के बाद ही मूल्यांकन कार्य शुरू करने के लिए कहा है. मूल्यांकन निदेशक ने कहा कि मंगलवार से मूल्यांकन कार्य शुरू हो जायेगा. परीक्षकों को फोटोयुक्त पहचान-पत्र निर्गत किये गये हैं.
परीक्षकों के लिए मोबाइल लाना वर्जित है. परिसर में एक बार सुबह प्रवेश करने के बाद शाम में ही निकल सकेंगे. प्रत्येक दिन निर्धारित संख्या में ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे. छह पर्यवेक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है जो मूल्यांकन कार्य पर पैनी नजर रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




