धड़ल्ले से बिना अनुमति के हो रही मिट्टी की अवैध कटाई

किशनगंज : खनन विभाग के आदेश को ताक पर रख कर किशनगंज में धड़ल्ले से अवैध रूप से मिट्टी की कटाई हो रही है़ यह कोई दूर दराज के ग्रामीण इलाके में नहीं बल्कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुराना खगड़ा वार्ड संख्या 20 में अवैध रूप से मिट्टी की कटाई हो रही है़ खनन माफिया […]
किशनगंज : खनन विभाग के आदेश को ताक पर रख कर किशनगंज में धड़ल्ले से अवैध रूप से मिट्टी की कटाई हो रही है़ यह कोई दूर दराज के ग्रामीण इलाके में नहीं बल्कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुराना खगड़ा वार्ड संख्या 20 में अवैध रूप से मिट्टी की कटाई हो रही है़ खनन माफिया द्वारा कई एकड़ में जेसीबी मशीन से लगभग 7 फीट गड्ढा कर बंगाल में मिट्टी बेची जा रही है़ इतने बड़े पैमाने पर मिट्टी की कटाई हो रही है और खनन विभाग मौन है. खनन विभाग की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़ें करते है.
कई दिनों से हो रही अवैध मिट्टी की कटाई की सूचना ग्रामीण द्वारा खनन विभाग को दी गयी लेकिन कोई विभागीय कार्रवाई न किये जाने पर इसकी सूचना ग्रामीणों ने मीडिया कर्मियों को दी. ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी कटाई स्थल के रास्ते बीआर37बी 0731, बीआर37सी 9434 एवं डब्लूबी59ए 4408 सहित किशनगंज एवं बंगाल नंबर की कई ट्रैक्टर मिट्टी लेकर बंगाल की ओर जा रहे थे़
मौके पर पहुंच कर जब खनन पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद को फोन कर मिट्टी काटे जाने के संबंध में विभाग से कोई अनुमति दी गयी है या नहीं इस संबंध में पूछने पर उन्होंने फोन काट दिया. इसके उपरांत दो बार फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया़ खनन पदाधिकारी के इस रवैये से उनके कार्यकलाप पर संदेह होना लाजिमी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




