फीस जमा नहीं करने पर 12वीं के छात्र को विद्यालय नहीं दे रहा एडमिट कार्ड

Published at :01 Mar 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
फीस जमा नहीं करने पर 12वीं के छात्र को विद्यालय नहीं दे रहा एडमिट कार्ड

किशनगंज : स्कूल फीस जमा नहीं करने पर विद्यालय द्वारा 12वीं का छात्र को को एडमिट कार्ड नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है़ मामला शहर के बेथल मिशन स्कूल का है़ निजी विद्यालय की इस मनमानी और अपने बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूल के विरुद्ध छात्र के पिता राज […]

विज्ञापन

किशनगंज : स्कूल फीस जमा नहीं करने पर विद्यालय द्वारा 12वीं का छात्र को को एडमिट कार्ड नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है़ मामला शहर के बेथल मिशन स्कूल का है़ निजी विद्यालय की इस मनमानी और अपने बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूल के विरुद्ध छात्र के पिता राज किशोर ठाकुर ने बुधवार को जिलाधिकारी से गुहार लगायी.

स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मी स्थानीय खगड़ा निवासी राज किशोर ठाकुर ने बताया कि उनका पुत्र सुमन कुमार ठाकुर दसवीं कक्षा बीएसएफ खगड़ा परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण किया़ चूंकि केंद्रीय विद्यालय में दसवीं तक ही पढ़ाई होती है इसलिए उन्हें मजबूरन अपने बेटे का नामांकन निजी विद्यालय बेथल मिशन स्कूल में कराना पड़ा़ विगत दो वर्षों से उनका बच्चा बेथल मिशन स्कूल में पढ़ रहा है़ स्कूल द्वारा 13 सौ रुपये प्रतिमाह फी ली जा रही है, जिसे वे पूर्व में ससमय भुगतान करते आ रहे थे़, लेकिन वेतन मद में राशि का आवंटन नहीं होने के कारण विगत आठ माह से उन्हें वेतन नहीं मिला,

जिसके कारण स्कूल का फीस बकाया रह गया़ उनके बेटे ने उन्हें बताया कि उसे स्कूल में कहा गया कि फीस नहीं जमा करने पर उसका 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं दिया जायेगा़, जिससे वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा़ राज किशोर ने कर्ज लेकर सात हजार रुपये लेकर स्कूल फीस जमा कराया शेष 8 हजार रुपये के संबंध में उसने प्रबंधन से कहा कि मार्च में उसे वेतन मिलेगा तो वह पूरी बकाया राशि का भुगतान कर देगा़ उसने बताया कि वह सरकारी कर्मी है कहां भाग कर जायेंगे,

लेकिन स्कूल प्रबंधन ने एक नहीं सुनी और उन्हें फटकार कर भगा दिया और कहा कि पूरा पैसा जमा करो तभी तुम्हारा बच्चा परीक्षा दे सकेगा़ निजी विद्यालयों का छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ कहां तक जायज है और इस मामले में जिला प्रशासन स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है़

फीस वसूली के लिए बनाया गया होगा दबाव
सत्र खत्म हो रहा है़ ऐसे में फीस वसूली के लिए अभिभावक पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कहा गया होगा़
कविता जुलियाना, प्राचार्य
हाथ में आवेदन लिए समाहरणालय पहुंचे पीड़ित छात्र के पिता राज किशोर ठाकुर
छात्र के पिता ने डीएम से लगायी न्याय की गुहार
छात्र के पिता है स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मी, 8 माह से उन्हें नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन