हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, साढ़े 13 लाख रुपये जब्त

Published at :27 Feb 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, साढ़े 13 लाख रुपये जब्त

अपराधियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से कर रही है इनकार नरपतगंज : नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 57 के पलासी के समीप चार चक्का वाहन सहित तीन […]

विज्ञापन

अपराधियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से कर रही है इनकार
नरपतगंज : नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 57 के पलासी के समीप चार चक्का वाहन सहित तीन अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने तलाशी के क्रम में अपराधियों के पास से 13 लाख 70 हजार रुपये भी बरामद किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन अपराधी चार चक्का वाहन से हथियार व रुपये के साथ सुपौल जिला से अररिया की ओर आ रहे थे. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने तीनों अपराधियों को चार चक्का वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया. विगत कुछ दिनों से अपराधियों की सक्रियता बढ़ने के कारण लोगों की किरकिरी बन रही नरपतगंज पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस इस संदर्भ में कुछ भी बताने से फिलहाल परहेज कर रही है. उनके अनुसार पुलिस अभी अपराधियों से गहन पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है. पुलिस की जांच अभी भी गुप्त रूप से जारी है. इधर नरपतगंज में हथियार व अपराधियों के धमक ने व्यवसायियों व लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है. लोगों के अनुसार पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई नहीं करती तो अपराधी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे.
इधर अपराधियों के पास इतनी अधिक मात्रा में रुपये का मिलना कही किसी अंतर्जिला लूटकांड से तो जुड़ा तो नहीं है. इस बात की भी पड़ताल संभवत: पुलिस कर रही है. इधर लोकसभा उप चुनाव के दौरान अपराधियों की गतिविधि व रुपये के बड़े लेन-देन की भी जांच किये जाने की बात लोगों द्वारा कही जा रही है. इस मामले को लेकर डीएसपी मनोज कुमार ने सिर्फ इतना बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन