दुकान में शराब पीते मालिक सहित चार धराये

नरपतगंज : नरपतगंज थाना पुलिस ने गुरुवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर पिठौरा चौक पर एक मिठाई दुकान में छापेमारी कर दो शराबी सहित दुकानदार पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. वही दुकान में छापेमारी कर 16 बोतल अंग्रेजी शराब व चार लीटर देसी शराब बरामद किया. दो शराबियों में गुड्डू कुमार सिंह रानीगंज […]
नरपतगंज : नरपतगंज थाना पुलिस ने गुरुवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर पिठौरा चौक पर एक मिठाई दुकान में छापेमारी कर दो शराबी सहित दुकानदार पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. वही दुकान में छापेमारी कर 16 बोतल अंग्रेजी शराब व चार लीटर देसी शराब बरामद किया. दो शराबियों में गुड्डू कुमार सिंह रानीगंज व उद्यानंद बहरदार फतेहपुर शामिल हैं.
जिनका मेडिकल जांच कराकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी अनुसार फतेहपुर पिठौरा चौक स्थित अरविंद मेहता अपनी मिठाई की दुकान में मिठाई के साथ- साथ शराब बेचने व पिलाने का भी काम करते आ रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पहुंच कर छापेमारी किया जहां से पुलिस ने शराब पीते दो शराबी व दुकान मालिक पिता-पुत्र अरविंद मेहता व विशाल मेहता को गिरफ्तार कर लिया.
इसके बाद दुकान से 16 बोतल अंग्रेजी शराब व चार लीटर चुलाई शराब को भी जब्त कर लिया. वही दुकान पहुंच कर सीओ निशांत कुमार व थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने होटल को सील कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मिठाई दुकान में छापेमारी के दौरान शराब पीते दो शराबी के साथ दुकान मालिक पिता पुत्र व शराब पीये होने की पुष्टि के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




