रासायनिक गैस के प्रभाव से छात्राओं की बिगड़ी तबीयत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : बिहार बंगाल सीमा से सटे सुरजापुर हाई स्कूल में शुक्रवार की दोपहर अचानक एक दर्जन से अधिक छात्रा की हालत बिगड़ने लगी़ इसमें 9वीं की चार छात्र स्कूल में बेहोश हो गयी़ घटना की सूचना मिलते ही सुरजापुर हाई स्कूल में कोहराम मच गया़ छात्र-छात्राओं में घटना के बाद आस-पास में हड़कंप मच […]
विज्ञापन
किशनगंज : बिहार बंगाल सीमा से सटे सुरजापुर हाई स्कूल में शुक्रवार की दोपहर अचानक एक दर्जन से अधिक छात्रा की हालत बिगड़ने लगी़ इसमें 9वीं की चार छात्र स्कूल में बेहोश हो गयी़ घटना की सूचना मिलते ही सुरजापुर हाई स्कूल में कोहराम मच गया़ छात्र-छात्राओं में घटना के बाद आस-पास में हड़कंप मच गया़ स्थानीय लोगों व अभिभावकों ने आनन-फानन में किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया़ ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन से रासायनिक पदार्थ का निकलने
से उत्पन्न गैस से स्कूली छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. हालांकि आधिकारिक तौर पर छात्रों की तबीयत बिगड़ के कारणों का पुष्टि नहीं हो सकी है़ बंगाल के चाकूलिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी है़ छात्रा कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है़
रासायनिक गैस के…
विधान पार्षद खुद अपनी देखरेख में करा रहे थे इलाज :
विधान पार्षद व एमजीएम निदेशक डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल बीमार छात्राओं की चिकित्सा के दौरान वहां खुद मौजूद थे. प्रत्येक बच्चियों से हाल पूछा और उपस्थित चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिये. विधान श्री जायसवाल एक अभिभावक की तरह जब बच्चियां भरती हुई तब से वार्ड में मौजूद रहे.
एमजीएम में भर्ती छात्रा:
9वीं के एक दर्जन छात्र-छात्राओं का समाचार प्रेषण तक एमजीएम में इलाज चल रहा है़ एमजीएम में भर्ती बबीता कुमारी, सुजाता दाली, प्रियंका मंडल, अंजना अर्पणा, निपा मजुमदार, प्रियंका दास, संपा सरकार, नुपुर विश्वास, चंदन विश्वास, सूरज का इलाज चल रहा है़, जबकि आधार दर्जन छात्र स्कूल से अपने घर चले गये़ स्कूल के उप प्राचार्य अमलेंदु विश्वास ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि कैसे छात्र-छात्रापएं का तबीयत बिगड़ी है मुझे पता नहीं है जांच का विषय है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




