ऑटो पलटने से एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

कब्रिस्तान के समीप हुई दुर्घटना कोचाधामन : प्रखंड के मस्तान चौक-बरबट्टा सड़क पर कौआउड़ा कब्रिस्तान के समीप सवारी से भरा ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. घटना मंगलवार की सुबह नौ बजे की है.ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]
विज्ञापन
कब्रिस्तान के समीप हुई दुर्घटना
कोचाधामन : प्रखंड के मस्तान चौक-बरबट्टा सड़क पर कौआउड़ा कब्रिस्तान के समीप सवारी से भरा ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. घटना मंगलवार की सुबह नौ बजे की है.ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन भेजा गया.मृतक की पहचान नजरपुर पंचायत के सलामपुर भोपला निवासी इशराफिल अहमद के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार टेम्पो सवारी लेकर किशनगंज से बरबट्टा की ओर जा रही थी
कि कौआउड़ा कब्रिस्तान के समीप अनियंत्रित होकर पलटी कर गयी.जबकि टेम्पू चालक मौके का फायदा उठाकर कर भाग निकला. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया.वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




