दिघलबैंक व्यापार मंडल का चुनाव स्थगित : बीडीओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Oct 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

दिघलबैंक : दिघलबैंक प्रखंड में होने वाले व्यापार मंडल सहयोग समिति का चुनाव अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नर्मदेश्वर झा ने बताया कि व्यापार मंडल चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने व कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल दस लोगों ने नामांकन […]
विज्ञापन
दिघलबैंक : दिघलबैंक प्रखंड में होने वाले व्यापार मंडल सहयोग समिति का चुनाव अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नर्मदेश्वर झा ने बताया कि व्यापार मंडल चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने व कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल दस लोगों ने नामांकन किया था.
समीक्षा के दौरान अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त तीन आवेदन जिसमें वर्तमान मंडल अध्य्क्ष मोहम्मद मुस्लिम, दूसरा नरेंद्र सिंह, तीसरा सरफराज़ आलम का नामांकन पैक्स का लोनी होने के कारण तीनों का नामांकन रद्द कर दिया गया. वहीं 12 कार्यकारिणी सदस्यों में से सिर्फ नामांकन हुआ था जिसमें से छह नामांकन रद्द कर दी गयी है.
बचे चार सदस्यों से कॉलम पूरा नहीं हुआ. कॉलम पूरा करने के लिए सात सदस्यों का होना अनिवार्य है. बीडीओ श्री झा ने बताया कि इसीलिये व्यापार मंडल सहयोग समिति का चुनाव को रद्द किया गया तथा इसकी सूचना जिला पदाधिकारी को दे दी गयी है. अगले आदेश मिलने के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




