उद्धारक की बाट जोह रहा कालपीर पुल

दिघलबैंक : प्रखंड के तुलसिया न्यू मार्केट से बीबीगंज बजार को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क पर कालपीर गांव में बना पुल पिछले दस वर्षों से टूटा हुआ है.इस पुल के टूटने से करीब पांच पंचायत के हजारों लोगों को आवागमन करने में भाड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. इतने वर्ष बीत जाने के […]
दिघलबैंक : प्रखंड के तुलसिया न्यू मार्केट से बीबीगंज बजार को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क पर कालपीर गांव में बना पुल पिछले दस वर्षों से टूटा हुआ है.इस पुल के टूटने से करीब पांच पंचायत के हजारों लोगों को आवागमन करने में भाड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी कालपीर कनकई नदी धार पुल की कोई सुध लेने वाला नहीं है़ जिस कारण कई वर्षो से यह क्षतिग्रस्त पुल अपने उद्धारक का बाट जोह रहा है.
लक्ष्मीपुर गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष सरफराज आलम, मो शाहनवाज, शमीम अख्तर, अयूब अलाम, धनगड़ा निवासी नकसब आलम, मिन्हाज अलाम बताते है कि तुलसिया न्यू मार्केट से बीबीगंज को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है जो हजारों लोगों को प्रखंड मुख्यालय या जिला मुख्यालय से जोड़ता है. बरसात के दिनों में यहाँ पर नाव से पार होना पड़ता है
या पानी कम होने से लोग स्वयं चचरी पुल का निर्माण कर किसी प्रकार आते जाते है.ज्यादा पानी होने से यह के लोगों को दस किलो मीटर की दूरी को तीस किलो मीटर घूम कर प्रखंड मुख्यलय जाना पड़ता है. ग्रामीण बतलाते है कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते है तो वह स्वयं इस पुल को देख कर कहते है कि इस बार यह पुल बन जायेगा. मगर चुनाव जीतने के बाद फिर कभी इधर आते ही नही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




