सरकारी कर्मी करेंगे बाढ़पीड़ितों का सर्वे : मनीष

किशनगंज : बाढ़ के बाद कई व्यक्ति व संस्थाओं द्वारा सर्वे और मुआवजे की बात कह कर फॉर्म के नाम पर राशि उगाही करने की शिकायत सामने आयी है. इतना ही नही बाढ़ पीड़ितों से आधार, बैंक खाता का ब्यौरा लेने की शिकायत पिछले दो दिनों से मिल रही थी. मंगलवार को डीपीआरओ मनीष कुमार […]
किशनगंज : बाढ़ के बाद कई व्यक्ति व संस्थाओं द्वारा सर्वे और मुआवजे की बात कह कर फॉर्म के नाम पर राशि उगाही करने की शिकायत सामने आयी है. इतना ही नही बाढ़ पीड़ितों से आधार, बैंक खाता का ब्यौरा लेने की शिकायत पिछले दो दिनों से मिल रही थी. मंगलवार को डीपीआरओ मनीष कुमार ने जिलावासियों से अपील कि इस तरह के लोगो व संस्थाओं के भ्रामक बातों में नही आये.उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर किसी भी निजी एजेंसी द्वारा बाढ़ राहत कार्य हेतु किसी भी प्रकार का सर्वे नहीं किया जा रहा है बाढ़ राहत कार्य हेतु प्रखंड एवं जिला स्तर पर सरकारी कर्मियों की टीम बनाकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है. सर्वे का कार्य नि:शुल्क सरकारी कर्मियों द्वारा किया जा रहा है. अगर किसी व्यक्ति व संस्था के द्वारा बाढ़ की सर्वे करने की सूचना प्राप्त होने पर अविलंब संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ एवं एसडीओ को सूचना दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




