बाढ़ रोकने को सरकार उठाये सटीक कदम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2017 3:34 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़ा . चिलचिलाती धूप में भी राहत सामग्री लेने सैकड़ों बाढ़ प्रभावित पहुंचे कैंप सुबह से ही कैंप में जुटने लगे बाढ़ पीड़ित किशनगंज : बाढ़ के बाद धूप और भीषण गर्मी से पीड़ितों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, लेकिन इससे लोगों का हौसला कम नहीं हुआ. इस चिलचिलाती धूप में भी सैकड़ों […]
विज्ञापन
पीड़ा . चिलचिलाती धूप में भी राहत सामग्री लेने सैकड़ों बाढ़ प्रभावित पहुंचे कैंप
सुबह से ही कैंप में जुटने लगे बाढ़ पीड़ित
किशनगंज : बाढ़ के बाद धूप और भीषण गर्मी से पीड़ितों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, लेकिन इससे लोगों का हौसला कम नहीं हुआ. इस चिलचिलाती धूप में भी सैकड़ों बाढ़ प्रभावित लोग राहत सामग्री वितरण कैंप तक पहुंचे. सूबे के मुखिया बुधवार को चकला पंचायत के भरियाडंगी स्थित मिलिया इंजीनियरिंग कॉलेज किशनगंज में बाढ़ राहत वितरण कैंप का निरीक्षण करने आये, हालांकि कैंप मंगलवार को ही लगाया गया. प्रभावित लोग सुबह से ही कैंप में जुटने लगे. साढ़े 9 बजते ही पूरा कॉलेज परिसर लोगों और अधिकारियों की गहमागहमी से सराबोर रहा. कई महिलाएं अपने दूध मुहे बच्चे को लेकर राहत सामग्री लेने आयी.
महीनगांव के शांति देवी, आशा देवी ने बताया कि बाढ़ से कई वर्ष पूर्व इंदिरा आवास मिला था जो क्षतिग्रस्त हो गया. सुहागी देवी आदि कई महिलाओं और वृद्ध लोगों ने बताया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत सामाग्री दे तो रही है, लेकिन सही पीड़ितों की पहचान में कोताही भी हो रही है. लोगों ने एक स्वर में कहा कि नुकसान की भरपाई सरकार और प्रशासन छह सात हजार में देकर त्रासदी को निपटा देती है, लेकिन इसके लिये कोई सटीक कदम उठाने में उदासीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




