फारबिसगंज में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या

Published at :23 Aug 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
फारबिसगंज में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या

हलहलिया गांव की घटना अस्पताल में इलाज के दौरान गयी जान फारबिसगंज : फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया गांव में सोमवार की रात पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा व पत्थर से पीट-पीट कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक का नाम आमोद चौधरी(45) पिता स्वर्गीय अनिरुद्ध चौधरी लहसनगंज वार्ड संख्या एक […]

विज्ञापन

हलहलिया गांव की घटना

अस्पताल में इलाज के दौरान गयी जान
फारबिसगंज : फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया गांव में सोमवार की रात पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा व पत्थर से पीट-पीट कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक का नाम आमोद चौधरी(45) पिता स्वर्गीय अनिरुद्ध चौधरी लहसनगंज वार्ड संख्या एक हलहालिया निवासी बताया जाता है.
घटना के संदर्भ में मृतक के भाई मनोज चौधरी ने बताया कि उनके भाई आमोद चौधरी को सोमवार की रात्रि गांव के ही नारायण ततमा पिता स्वर्गीय अनूप लाल ततमा, विद्यानंद पासवान पिता स्वर्गीय बटेश पासवान ने घर से बुला कर ले गया और तिरस्कुंड पंचायत के लहसन गंज स्कूल चौक के समीप दीपक ततमा, सुरेन ततमा, सुभाष पासवान, श्याम पासवान, सुशील पासवान, पृथ्वी पासवान सहित अन्य के साथ मिल कर एक मत हो कर लाठी, डंडा एवं रड तथा ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर उसके भाई आमोद चौधरी की निर्मम हत्या कर दी.
फारबिसगंज में अधेड़…
उन्होंने बताया कि जब उसे जानकारी मिली कि उनके भाई को मारपीट कर रहा है तो वे पहुंचे तो उपरोक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की. भाई ने बताया कि जब वे अपने गंभीर रूप से घायल एवं अचेत अवस्था में पड़े भाई को इलाज के लिये कुछ ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल लाया तो चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ संजय कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति को जब उनके परिजनों ने अस्पताल लाया था
तो उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के अनि पीबी मिश्रा, सअनि आसनारायण, भुट्कुन राय सहित सिमराहा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने पहुंच कर मामले की जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये अररिया भेजा.
घटना के बाद ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
हलहालिया गांव में किसान आमोद चौधरी की पीट पीट कर हत्या किये जाने की जानकारी मिलते ही उक्त गांव के लोगों की भीड़ मृतक के शव को देखने के लिये अनुमंडल अस्पताल में उमड़ पड़ी. अस्पताल में पहुंचे ग्रामीण विष्णुदेव पासवान, गणेश पासवान, कमल ठाकुर, कृष्णदेव चौधरी, दिनेश पासवान, महेंद्र पासवान, विनोद चौधरी सहित अन्य ने मृतक के रोते बिलखते परिजनों को संतावना दी.
क्या कहते हैं डीएसपी
इस संदर्भ में पूछे जाने पर डीएसपी अजित कुमार सिंह ने बताया अनुसंधान के दौरान अब तक जो बातें सामने आयी हैं, उसमें पता चला है कि एक सप्ताह पूर्व हलहालिया में ही एक विधवा महिला के ऊपर किसी मामले को लेकर एक पंचायत हुए थी. इसमें महिला के साथ मारपीट करने के साथ-साथ आर्थिक दंड दो हजार रुपये भी लगाया गया था. आमोद चौधरी ने महिला पर आर्थिक दंड लगाने का विरोध किया था. इसी विवाद के कारण आमोद चौधरी की पीट-पीट कर हत्या किये जाने का मामला सामने आ रहा है. डीएसपी श्री सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.
नहीं मिली एंबुलेंस, दर्द से छटपटा रही प्रसूता को उठा ले गये परिजन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन