छह परिवारों का इंदिरा आवास नदी में विलीन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

संकट. बहादुरगंज के कासत टोला के 50-60 परिवार सुरक्षित स्थल की कर रहे तलाश रेतुआ नदी की धार का रूख अचानक ही मुड़ जाने से ऐसी स्थिति बनी़ बहादुरगंज : रेतुआ नदी की मुख्य धारा बदलने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी सीमा में स्थित दुर्गापुर बनगामा पंचायत अधीन कासत टोला का अस्तित्व संकट […]
विज्ञापन
संकट. बहादुरगंज के कासत टोला के 50-60 परिवार सुरक्षित स्थल की कर रहे तलाश
रेतुआ नदी की धार का रूख अचानक ही मुड़ जाने से ऐसी स्थिति बनी़
बहादुरगंज : रेतुआ नदी की मुख्य धारा बदलने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी सीमा में स्थित दुर्गापुर बनगामा पंचायत अधीन कासत टोला का अस्तित्व संकट में जा फंसा है़ बुधवार की दोपहर तक संबंधित गांव के करीब एक दर्जन परिवारों के घर नदी में विलीन हो चुके है़ जिसमें 5-6 परिवारों का इंदिरा आवास योजना के तहत निर्मित आवास भी शामिल है. विस्थापित परिवारों को सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल कटाव स्थल से दूर स्थित पंचायत भवन व सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया है़
जहां ये बेघर परिवार जन अपनी किस्मत का रोना रो रहे है़ जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने प्रभावित स्थल से बताया कि रेतुआ नदी की धार का रूख अचानक ही मुड़ जाने से ऐसी गंभीर स्थिति बनी है़ मिली जानकारी के अनुसार 56-60 परिवारों का गांव कासत टोला के अस्तित्व पर ही संकट आन पड़ा है़ हालातवश डरे सहमे यहां के ग्रामीण जानमाल की सुरक्षा को देख कर सुरक्षित स्थल की तलाश में है़ खास कर पशुधन को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे है़
कहते हैं पंचायत के मुखिया
पंचायत के मुखिया गयानंद मंडल ने परिस्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक द्रोपदी देवी, चक्रधर मंडल, विनोद कुमार, धनेश्वर मंडल व जागेश्वर मंडल के इंदिरा आवास नदी में समा चुके है़ अलावे विधवा टेपो देवी, विनय मंडल, गोकुल मंडल, चंद्र प्रसाद मंडल व दिलीप मंडल नदी के कहर से बेघर होकर विस्थापित स्थल में शरण लिये हुए है़ उधर सूचना के बीच यहां के सीओ सहदुल हक ने प्रभावित स्थल तक जाकर पूरी परिस्थिति का जायजा लिया एवं पीड़ित परिवार जनों को भविष्य के मद्देनजर सुरक्षित जीवन व यथोचित सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया़ फिलहाल अंचलाधिकारी के दिशा निर्देश पर संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक व राजस्व कर्मचारी प्रभावित स्थल पर कैंप किये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




