जिले में छिनतई, चोरी, लूट व हत्या के बढ़ रहे मामले

Published at :13 Jul 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में छिनतई, चोरी, लूट व हत्या के बढ़ रहे मामले

पुलिसिया ठोस कर्रवाई नहीं होने से अपराधियों का बढ़ गया है मनोबल दो दिन पूर्व एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ की थी बैठक किशनगंज : जिले में छिनतई,चोरी,हत्या जैसे जघन्य अपराध बढ़ गये है.विगत तीन महीने की बात करे तो आधा दर्जन से अधिक चोरी, छिनतई की घटना दर्ज की गयी है. […]

विज्ञापन

पुलिसिया ठोस कर्रवाई नहीं होने से अपराधियों का बढ़ गया है मनोबल

दो दिन पूर्व एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ की थी बैठक
किशनगंज : जिले में छिनतई,चोरी,हत्या जैसे जघन्य अपराध बढ़ गये है.विगत तीन महीने की बात करे तो आधा दर्जन से अधिक चोरी, छिनतई की घटना दर्ज की गयी है. पुलिस को इन मामलो में कोई खास हाथ नही लगा है. पुलिसिया ठोस कर्रवाई नही होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. कुछ दिन पूर्व में पुराना खगड़ा में बंधन कर्मी से 5 लाख की लूट,केलटेक्स चौक के पास से 4 लाख 90 हजार की छिनतई सहित तीन से अधिक बाइक की चोरी सहित कई दुकानों में चोरी की घटना घटी है. फिलहाल इन मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है. तीन दिन पूर्व बेलवा के पास चिलमारी गांव में एक महिला की हत्या का उदभेदन नही हो सका है. दो दिन पूर्व एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षो की बैठक में अपराध रोकने को लेकर टीम गठित की गयी.
इसके बाबजूद मंगलवार को शहर के दो अलग-अलग जगह पर छिनतई की घटना घटी. झपटमारों ने 2 लाख 53 हजार रुपए छीने. लोगो का कहना है की पुलिस द्वारा ठोस करवाई नही होने से लगातार चोरी, छिनतई की घटना शहर में बढ़ रही है. जितनी भी छिनतई की घटना हुई है. सभी घटना काे बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है. लोगो को एसपी की कार्रवाई का इंतजार है कि कब इन मामलों का उदभेदन होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन