ePaper

लीड <bha>--</bha>-10 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस, 35 चुनाव मैदान में

Updated at : 23 Oct 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
लीड <bha>--</bha>-10 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस, 35 चुनाव मैदान में

जिले के 1366 मतदान केंद्रों पर 1125959 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला

विज्ञापन

लीड —10 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद अब चारों विधान सभा क्षेत्रों में 35 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

– जिले के 1366 मतदान केंद्रों पर 1125959 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला

-सबसे अधिक महिला मतदाता ठाकुरगंज में तो सबसे कम कोचाधामन विधान सभा क्षेत्र में

-सबसे कम उम्मीदवार कोचाधामन विधान सभा में

किशनगंजबिहार विधान सभा चुनाव में नाम वापसी की अंतिम तिथि तक 10 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विशाल राज ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 10 उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद अब कुल 35 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. अब बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में नौ, ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में 10, किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में 10 और कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में छह अभ्यर्थी चुनाव मैदान में अपना-अपना किस्मत आजमायेंगे.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ठाकुरगंज विधान सभा क्षेत्र से सैयद मुफ्ती अतहर जावेद(निर्दलीय) ने नाम वापस ले लिया. वहीं किशनगंज विधान सभा से मोहन सिंह, विश्वनाथ टूडू, सुलेंद्र पासवान, राजीव केशरी, छोटे लाल महतो, इजेकल हांसदा और अनिल सिंह ने नाम अपने नाम वापस ले लिये. जबकि कोचाधामन विधान सभा से इम्तियाज असफी उर्फ गुड्डू और दयानदं मंडल (दोनों निर्दलीय) ने नाम वापस लिया. जबकि बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया.

विधानसभावार चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी

बहादुरगंज विधान सभा

52 बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से कुल कुल 9 अभ्यर्थी मैदान है. जिनमें आम आदमी पार्टी से मो मासूम रजा, लोजपा(रामविलास) से मो कलीमुद्दीन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मो मसवर आलम, द पुलरल्स पार्टी से अहमद हुसैन, एआईएमआईएम से मो तौसीफ आलम, जनसुराज पार्टी से वरुण कुमार सिंह, निर्दलीय तारिकुलअमीन, मो कौसर परवेज और रोहित कुमार झा शामिल हैं.

——————————

ठाकुरगंज विधान सभा

53 ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनमें बसपा से करण लाल गणेश, जदयू से गोपाल कुमार अग्रवाल, राजद से सऊद आलम, जन सुराज पार्टी से इकरामुल हक, एआईएमआईएम से गुलाम हसनैन, निर्दलीय मो फैजान अहमद, बासुदेव सिंह, मुस्ताक, मो मुख़्तार और सुजीत कुमार पूर्वे शामिल हैं.

———————————————–

किशनगंज विधान सभा

54 किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से कुल 10 अभ्यर्थी मैदान में है जिनमें आम आदमी पार्टी से असरफ आलम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मो कमरूल होदा, बहुजन समाज पार्टी से प्रदीप रविदास, भाजपा से स्वीटी सिंह, जन सुराज पार्टी से मो इसहाक आलम, जनशक्ति जनता दल से तारिक अनवर, एआईएमआईएम से शम्स आगाज, निर्दलीय अब्दुर रहमान, प्रवेज आलम और मो वसीम शामिल है.

—————————————-

कोचाधामन विधान सभा क्षेत्र

55 कोचाधामन विधानसभा से छह अभ्यर्थी मैदान में है. जिनमें भाजपा से वीणा देवी, राजद से मुजाहिद आलम, बहुजन समाज पार्टी से राजेश कुमार बैठा, जन सुराज पार्टी से अबू अफ्फान फारूकी, एआईएमआईएम से मो सरवर आलम और निर्दलीय मो शमसुल हक शामिल है.

—————————————–

चार विधान क्षेत्र कुल 1366 मतदान केंद्र

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी चार विधान सभा क्षेत्र में 1366 मतदान केंद्र बनाये गये है. जिले में कुल 1125959 मतदाता हैं. जिसमें पुरुष मतदाता 600253, महिला मतदाता 525670 और अन्य मतदाता 36 है. आगे बताया कि 52 बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल निर्वाचकों की संख्या 291127 है जिसमें पुरुष मतदाता 154956, महिला मतदाता 136158 और अन्य मतदाता 13 है. वहीं 53 ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल निर्वाचकों की संख्या 301051 है जिसमें पुरुष मतदाता 160179, महिला मतदाता 140867 और अन्य मतदाता 5 है. जबकि 54 किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल निर्वाचकों की संख्या 283097 है जिसमें पुरुष मतदाता 150461, महिला मतदाता 132625 और अन्य मतदाता 11 है और 55 कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में कुल कुल निर्वाचकों की संख्या 250684 है जिसमें पुरुष मतदाता 134657, महिला मतदाता 116020 और अन्य मतदाता 13 है. डीएम विशाल राज ने बताया कि जिला में कुल मतदान केंद्र 1366 जिसमें 52 बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र 356, 53 ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र 360, 54 किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र 347 और 55 कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र 303 है. डीएम विशाल राज ने बताया कि जिला में कुल दिव्यांग मतदाता 12262 जिसमें पुरुष 6743, महिला 5518 और अन्य 1 है. वहीं चारों विधानसभा में कुल 157 सेक्टर ऑफिसर है.

………………………बाक्स में

सबसे अधिक महिला मतदाता ठाकुरगंज में तो सबसे कम कोचाधामन विधान सभा क्षेत्र में

जिला की चार विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा महिला मतदाता ठाकुरगंज विधानसभा में है जबकि सबसे कम महिला मतदाता कोचाधामन विधानसभा में है. वहीं सबसे ज्यादा पुरुष मतदाता ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में तों वहीं सबसे कम पुरुष मतदाता कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में है. इस तरह कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन