अगलगी में 06 घर जलकर राख, हजारों की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
अगलगी में 06 घर जलकर राख, हजारों की संपत्ति का नुकसान

स्थानीय ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया

विज्ञापन

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 स्थित गम्हरिया में बुधवार की देर रात अचानक रसोईघर में आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.आगलगी की घटना रात लगभग साढ़े सात बजे की बताई जा रही है. आग लगने की खबर सुनते ही भारी संख्या में लोग जुटकर आग बुझाने गए, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग बेकाबू होते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. जिसके बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर पानी की बौछार करने लगी.स्थानीय ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. मुखिया विशेश्वर प्रसाद साह ने बताया कि आग से लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है. घटना स्थल का जायजा लेने पहुचे राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया इस अगलगी में अग्निपीड़ितों में उमेश यादव, जुगेश विश्वास, गोकुल यादव, रमेश यादव, सुरेश यादव, रंजीत यादव का घर जला है.इस गलगी घटना में अग्निपीड़ितों का हजारों की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है.वहीं अग्निपीड़ितों ने अंचलाधिकारी से मदद की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन