ePaper

बिहार की राजनीति में एक और भोजपुरी स्टार ने मारी एंट्री! बोले-मैं अनपढ़ होकर जाग गया, आप...

Updated at : 05 Jan 2025 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Net Worth

Khesari Lal Yadav Net Worth

Khesari Lal Yadav Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय बचा है, लेकिन राजनीतिक हलचल पहले से ही तेज हो गई है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय बचा है, लेकिन राजनीतिक हलचल पहले से ही तेज हो गई है. चुनावी मैदान में एक नया नाम सामने आ रहा है, और वह है भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का. रविवार को उन्होंने बिहार के लोगों के नाम एक खास संदेश दिया, जिसमें उन्होंने जात-पात की दीवारें तोड़ने और बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए एकजुट होने की बात कही.

मैं ना जात हूं, ना पात हूं… खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात के संकेत दिए हैं कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं. इस पोस्ट में उन्होंने बिहार के विकास के लिए हर किसी को एकजुट होने की अपील की और जातिवाद की राजनीति से दूर रहने की बात की उनका कहना था, “मैं ना जात हूं, ना पात हूं… मैं बिहार के उज्जवल भविष्य के साथ हूं.” उन्होंने बिहार में रहकर काम करने और राज्य के विकास में योगदान देने की बात की, साथ ही पलायन के बजाय सभी को मिलकर राज्य की तरक्की के लिए काम करने का आह्वान किया.

समाज में बदलाव की आवश्यकता

खेसारी ने यह भी कहा, “हम जब दूसरे राज्यों में जाते हैं, तो हम बिहारी होते हैं, लेकिन अपने घर बिहार में आकर जात-पात की दीवारें हमें अलग कर देती हैं.” उनका मानना है कि समय आ गया है जब बिहार के लोग इन दीवारों को तोड़कर राज्य के विकास की दिशा में कदम बढ़ाएं.

उन्होंने आगे लिखा, “मैं न तो नौकरी दे सकता हूँ और न ही घर में अनाज पंहुचा सकता हूं, लेकिन मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ हर मां और भाई की आवाज बन सकता हूं.” उनका यह संदेश समाज में एकजुटता और बदलाव के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.

ये भी पढ़े: शांति और सुरक्षा के लिए साइकिल पर SP, बेतिया में दिखी पुलिस की नई रणनीति

राजनीतिक दल से जुड़ने पर चुप्पी

हालांकि खेसारी ने किसी सियासी दल के साथ जुड़ने की बात नहीं की, लेकिन उनका यह संदेश इस बात का इशारा करता है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाग ले सकते हैं.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन